IPL- लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर, चेन्नई ने 5 विकेट से हराया, उर्विल पटेल ने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई
लखनऊ सुपर जायंट्स IPL में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम बचे हुए मैच जीतकर भी 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई ने 204 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ऐडन मार्करम की बॉल पर लगातार दो छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी ।
उर्विल पटेल ने 33 बॉल पर 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 13 बॉल पर फिफ्टी लगाई। उर्विल ने IPL में सबसे तेज फिफ्टी लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की। राजस्थान के यशस्वी जायसवाल 2023 में 13 बॉल पर फिफ्टी लगा चुके हैं। उर्विल पटेल के अलावा, कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 42, संजू सैमसन ने 28 और कार्तिक त्यागी ने 20 रन का योगदान दिया। लखनऊ के दिग्वेश राठी और शहबाज अहमद को 2-2 विकेट मिले। एक विकेट आवेश खान के खाते में आया। जोश इंग्लिस ने 85 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 33 गेंद की पारी में 10 चौके और 6 छक्के लगाए। आखिरी में शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए।
चेन्नई के जैमी ओवर्टन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 36 रन देकर 3 विकेट झटके। अंशुल कम्बोज को 2 विकेट मिले। एक विकेट नूर अहमद को मिला।
