पूर्व CM मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की मौत , पोस्टमार्टम में हाथ और सीने पर नीले निशान मिले

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के परिवार से जुड़ा एक दुखद समाचार सामने आया है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लखनऊ के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। हालांकि उनकी मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। KGMU में उनका पोस्टमार्टम हो रहा है। प्रतीक यादव के निधन की खबर मिलते ही यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के समर्थकों में शोक की लहर है। प्रतीक यादव कुछ समय से फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थे। उनके हाथ और सीने पर नीले निशान मिले हैं। जानकारों के मुताबिक तुरंत चोट लगने पर शरीर पर लाल निशान होता है, पांच से छह घंटे में नीला और उसके बाद काला हो जाता है।