Share Market : हरे निशान पर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में राहत की किरण नजर आ रही है। बीते कुछ दिनों से बिकवाली का दबाव झेल रहे बाजार के प्रमुख सूचकांक गुरुवार को हरे निशान पर कारोबर करते दिख रहे हैं। सेंसेक्स 448.92 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 75,057.90 के स्तर पर जबकि निफ्टी 139.11 (0.59%) अंक चढ़कर 23,551.70 के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, शुरुआती कारोबार में बढ़त के बाद बेंचमार्क सूचकांकों पर बिकवाली का जोर दिखा। 10 बजकर 01 मिनट तक सेंसेक्स 83.00 (0.11%) अंकों की बढ़त के साथ 74,691.98 जबकि निफ्टी 52.06 (0.22%) अंकों की बढ़त के साथ 23,464.65 पर कारोबार करता दिखा। अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर गुरुवार को बीएसई पर 5.3% तक बढ़कर 2,634 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।
