Share Market : शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा, निफ्टी 23750 के पार

शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के शेयरों में खरीदारी और अमेरिकी बाजारों के मजबूत रुझानों ने बाजार को सहारा दिया। सुबह के कारोबार में प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 451 अंक से अधिक उछल गया। शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 451.46 अंक यानी 0.60 फीसदी बढ़कर 75,850.18 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 143.25 अंक यानी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 23,832.85 पर कारोबार कर रहा था।