मेलोडी ट्रेंड पर जहीर इकबाल ने कसा तंज! सोनाक्षी सिन्हा हो गईं ट्रोल- ‘एक्टिंग में कामयाब नहीं हुई तो अब’
सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी ट्रेंड कर रही है. आम से लेकर खास लोग मेलोडी टॉफी पर कुछ-न-कुछ पोस्ट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जब से एक वीडियो वायरल हुआ है, तब से ऐसा हो रहा है. इस बीच, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सितारे मेलोडी टॉफी के बहाने हंसी-मजाक कर रहे हैं. मगर कुछ लोग इसे पीएम मोदी पर तंज मान रहे हैं. वे उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
सोनाक्षी सिन्हा वीडियो में जहीर इकबाल से पूछती नजर आ रही हैं, ‘तुम क्या पूछना चाहते हो?’ जहीर फिर बोलते हैं, ‘तुम्हे पता है कि मैं तुम्हें कितना प्यार करता हूं?’ सोनाक्षी सिन्हा मुस्कुराते हुए कहती हैं, ‘नहीं, बताओ.’ इस पर जहीर इकबाल मेलोडी टॉफी निकालते हुए कहते हैं, ‘मेलोडी खाओ खुद जान जाओ.’ नेटिजेंस जहीर इकबाल के वीडियो को पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात पर तंज मान रहे हैं. दोनों दिग्गजों ने अपनी मुलाकात को हल्के-फुल्के अंदाज में मेलोडी टॉफी से जोड़कर पेश किया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के वायरल ‘मेलोडी’ वीडियो ट्रेंड पर मजेदार रील बनाते हुए जहीर इकबाल ने पत्नी सोनाक्षी सिन्हा संग अपना खुद का ‘मेलोडी’ मोमेंट शेयर किया, जिसमें वह रोमांटिक अंदाज में मशहूर पंचलाइन “मेलोडी खाओ, खुद जान जाओ” बोलते नजर आ रहे… pic.twitter.com/GZJtGyErqF
— Nedrick News (@nedricknews) May 21, 2026
सोनाक्षी सिन्हा के वीडियो पर कुछ लोग हंसी-मजाक की बात कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सोनाक्षी-जहीर का एक्स पर लोग वीडियो पोस्ट करके उन्हें बुरा-भला कह रहे हैं. एक यूजर लिखता है, ‘शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड में अभिनय के दम पर कभी कामयाब नहीं हो पाईं. अब ऐसा लगता है कि वो घटिया हथकंडों से सुर्खियां बटोरने की कोशिश कर रही हैं. जब पूरा देश ‘मेलोडी’ का आनंद ले रहा है, तब वो इसे बर्बाद कर देती हैं और सबको पता चल जाता है कि वो कौन थीं.’ एक यूजर ने वीडियो पर लिखा, ‘मेलोडी के लिए क्या ऐड किया.’ एक अन्य यूजर सोनाक्षी सिन्हा को ट्रोल करते हुए कहता है, ‘सुना है कि आपको मंदिरों से ज्यादा मस्जिद पसंद है और भारत से ज्यादा पाकिस्तान. मैं मुंबई में एक इवेंट में था और आप चीफ गेस्ट थीं. मजेदार बात यह थी कि किसी को भी आपसे मेडल लेने में दिलचस्पी नहीं थी, क्योंकि आप तब भी पॉपुलर हीरोइन नहीं थीं और अब भी नहीं हैं.’ तीसरा यूजर कहता है, ‘मेलोडी का विज्ञापन फ्री में हो रहा है. पीएम मोदी जी ने भी मेलोडी के पास जकर मेलोडी का ऐड कर दिया.’
सोनाक्षी सिन्हा पर एक चौथा यूजर तंस कसते हुए कहता है, ‘तुम्हारा माथा, तुम्हारे करियर से भी बड़ा है.’ पांचवां यूजर कहता है, ‘मुझे आपकी नोक-झोंक पसंद है.’ छठवां यूजर कहता है, ‘भाई अब सुधर जाओ, शादी हो गई है.’ लोग लव जिहाद लिखकर भी उन पर निशाना साधने की कोशिश कर रहे हैं. गौरतलब है कि दोनों सितारों की शादी पर काफी विवाद हुआ था, क्योंकि सोनाक्षी के शादी के फैसले में सिन्हा परिवार शामिल नहीं था. लोगों ने उनके पति जहीर इकबाल को लव जिहाद के नाम पर खूब ट्रोल किया था.
