Share Market : शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 150 अंक उछला, निफ्टी 23,969 अंक पर

घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स 2,39,50 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 10.55 बजे सेंसेक्स 154.44 अंक यानी 0.20% तेजी के साथ 76,164.14 अंक पर ट्रेड कर रहा था जबकि निफ्टी 55.30 अंक यानी 0.23% तेजी के साथ 23,969 अंक पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 0.07% गिरावट के साथ 95.75 पर खुला। पिछले सत्र में यह 95.68 पर बंद हुआ था।