Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार, 28 मई को सोने-चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश में 24 कैरेट सोना 156,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बेचा जा रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 143,394 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, 1 किलो चांदी 266,690 रुपये के भाव पर बेची जा रही है। अगर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के दाम की बात करें, तो यहां बकरीद की छुट्टी के कारण कारोबार बंद है। हालांकि, शाम के सेशन में सुचारू रूप से ट्रेडिंग होगी।
