भट्ठी की तरह तप रहा राजस्थान, श्रीगंगानगर 47 डिग्री तापमान
राजस्थान में भीषण गर्मी कहर बरपाने पर आमादा है। आलम कि श्रीगंगानगर 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। बीकानेर, फलौदी और कोटा समेत अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में लू का प्रकोप देखा जाएगा। हालांकि, 28 मई से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में आंधी और बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के अधिकांश प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। 47 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ श्रीगंगानगर राजस्थान का सबसे गर्म स्थान रहा। बीकानेर और फलौदी में अधिकतम तापमान 46 से 46 डिग्री जबकि जैसलमेर में 45.6 डिग्री, कोटा में 45.4 डिग्री और राजधानी जयपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में कल भी लू चलने का अनुमान है।
