ब्रह्मांड के इस कोने में छिपा है विशालकाय ब्लैक होल! तारों के साथ कर रहा लुका-छिपी

हमारा ब्रह्मांड अपने भीतर कई राज छिपाए हुए हैं. दुनियाभर के वैज्ञानिक आए दिन इसमें कुछ न कुछ नया खोजते रहते हैं. हाल ही में एस्ट्रोनॉमर्स ने ब्रह्मांड के पास सबसे ज्यादा स्टडी की गई गैलक्सी मर्जर्स में से एक, एंटेना गैलक्सी के अंदर पहले से छिपे एक विशालकाय ब्लैक होल के सबूत का पता लगाया है. रिसर्च के निष्कर्षों से पता चलता है कि मर्ज हो रही गैलक्सी NGC 4039 के अंदर एक घनी ऊर्जा पैदा करने वाला ब्लैक होल हो सकता है, जो इंटेंस स्टार फॉर्मेशन एक्टिविटी के चलते छिपा हुआ है. धरती से लगभग 7 करोड़ लाइट ईयर्स दूर स्थित एंटेनी गैलक्सी 2 गैस रिच गैलक्सी के मर्ज होने के पता लगने का नया उदाहरण है. इनका नाम टक्कर से निकलने वाले तारों, गैस और धूल की लंबी धाराओं से पड़ा है, जो किसी कीड़े के एंटेना जैसी दिखती हैं. स्पेस एजेंसी ‘NASA’ के मुताबिक यह मर्जर कुछ 100 मिलियन सालों पहले शुरू हुआ था. इसने तेजी से स्टार फॉर्मेशन को गति दी, जिससे हजारों यंग स्टार्स ग्रुप और अरबों नए तारे बने हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि गैलक्सी धीरे-धीरे एक बड़े सिंगल सिस्टम में बदल जाती है.

गैलक्सी मर्जर गैस को गैलक्टिक सेंटर्स तक चैनल कर सकती है, जिससे सुपरमैसिव ब्लैक होल को ऊर्जा मिलती है और वे एक्टिव गैलक्सी न्युक्लाई (AGN) में परिवर्तित हो जाते हैं. हालांकि, एंटेना गैलक्सी में अबतक स्टार विस्फोट की एक्टिविटी हावी दिखाई दी है और इस बात के बेहद कम प्रमाण मिले हैं कि कोई भी सेंट्रल ब्लैक होल एक्टिवली मैटर को इकट्ठा कर रहा था. आगे की जांच के लिए जापान के ‘कोगाकुइन यूनिवर्सिटी’ के शिन्य कोमुगी के नेतृत्व में एक टीम ने 100 GHz पर इस सिस्टम का ऑब्जर्वेशन करने के लिए अटाकामा लार्ज मिलीमीटर/सबमिलीमीटर ऐरे (ALMA) का इस्तेमाल किया. रिसर्चर्स ने लगभग ढाई महीनों में 52 बार गैलक्सी की निगरानी की और उनकी चमक में होने वाले बदलावों की खोज की.

इस स्टडी में NGC 4039 के सेंटर के पास S3 और S4 नाम के 2 सोर्स पर फोकस किया गया. S3 असामान्य रूप से चमकीला दिखा, लेकिन इसमें कोई अहम बदलाव नहीं दिखा. यह एक युवा, विशाल तारा समूह से जुड़ा हो सकता है. हालांकि, S4 ने केवल 13 दिनों में चमक में बदलाव किया. तेजी से हुए इस बदलाव के चलते एमिटिंग एरिया 13 लाइट डेज से भी कम या तकरीबन 0.01 पारसेक के आकार तक सीमित हो जाता है. रिसर्चर्स के मुताबिक, यह क्षेत्र इतना घना है कि इसे स्टार फॉर्मेशन एरिया, सुपरनोवा रिमेनिंग या डस्ट क्लाउड्स के रूप में समझना संभव नहीं है. इसके बदले, आकार की यह सीमा सूरज की डेंसिटी से तकरीबन 10 मिलियन गुना अधिक डेंसिटी वाले एक सुपरमैसिव ब्लैक होल के मुताबिक है. ये रिजल्ट अबतक के सबसे मजबूत संकेत देते हैं कि एंटेनी गैलक्सी के अंदर छिपा हुआ एक्टिव ब्लैक होल मौजूद हो सकता है.