सफेद रंग, गुलाबी आंखें! काजीरंगा में दिखा दुर्लभ Albino Hog Deer, असम के CM ने शेयर किया वीडियो
असम के रिच वाइल्ड लाइफ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां कुल 8 नेशनल पार्क हैं। सभी कि अपनी खासियत है और दुर्लभ जीव जन्तु भी। शायद यही वजह है कि यहां के काजीरंगा नेशनल पार्क में सफेद स्किन वाला दुर्लभ हिरण नजर आया है। इस हिरण का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में जान फूंक रहा है। लोग इसे देखकर खुश हो रहे हैं और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में झक सफेद रंग का हिरण दिख रहा है। खरगोश जैसा मासूम फील देने वाला ये नजारा इंटरनेट को यूंही नहीं पसंद आ रहा है। हिरण की गुलाबी आंखें हरियाली के बीच प्रकृति का उपहार लगती हैं। वीडियो में झक सफेद रंग का हिरण दिख रहा है। खरगोश जैसा मासूम फील देने वाला ये नजारा इंटरनेट को यूंही नहीं पसंद आ रहा है। हिरण की गुलाबी आंखें हरियाली के बीच प्रकृति का उपहार लगती हैं।
Not every day does one witness something this rare 🦌
The sighting of an albino hog deer in @kaziranga_ stands as a symbol of the richness of our wildlife. It highlights our resolve to conserve and ensure that even the rarest species continue to thrive in the forests of Assam. pic.twitter.com/8jUDk1yScb
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) May 26, 2026
एल्बिनो हॉग ऐसे ही खास प्रजाति नहीं है। 100000 में से 1 हिरण ऐसा पैदा होता है। ये पूरी तरह से सफेद होते हैं इसकी वजह इनमें मेलानिन का न होना है। इसलिए इनकी आंखें भी गुलाबी होती हैं। इन हिरण की आंखें अक्सर कमजोर भी होती हैं।
