Gold Silver Price Today : ₹5,200 महंगी हुई चांदी, ईरान संकट से सोने की भी चमक बढ़ी, जाने ताजा भाव

पश्चिम एशिया में एक बार फिर संकट गहरा गया है। इससे आज सोने और चांदी कीमत में तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 1,000 रुपये और चांदी की कीमत में 5,000 रुपये से अधिक तेजी आई है। ईरान ने धमकी दी है कि अगर इजरायल ने लेबनॉन में सैन्य कार्रवाई बंद नहीं को तो वह अमेरिका के साथ चल रही बातचीत बंद कर देगा और होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह ब्लॉक कर देगा। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी कहना है कि अगर ईरान के साथ बातचीत बंद हो गई है तो उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि यह बातचीत बोरिंग होने लगी थी।

एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,241 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 1,59,449 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 1,000 रुपये से अधिक तेजी के साथ 1,60,400 रुपये तक उछला। यह 983 रुपये की तेजी के साथ 1,60,224 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।