CBSE Re-evaluation: 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट, खुल गया री-इवैल्युएशन पोर्टल, जानें कैसे करें अप्लाई?
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों को लेकर असमंजस में चल रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आखिरकार Verification of Marks और Re-evaluation Portal खोल दिया है. अब वे छात्र जिन्होंने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है अपने अंकों के सत्यापन और री-इवैल्युएशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन की यह प्रक्रिया 6 जून 2026 तक जारी रहेगी. ऐसे में जिन छात्रों को अपने अंकों को लेकर कोई संदेह है.वे तय समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं.
पोर्टल शुरू होने की जानकारी देते हुए CBSE ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट किया.बोर्ड ने लिखा कि वेरिफिकेशन (Verification)और री इवैल्युएशन (Re-evaluation Portal) पोर्टल अब लाइव है और छात्रों से आवेदन करने से पहले पूरी प्रक्रिया समझने के लिए वीडियो देखने की अपील की गई है.CBSE ने कहा कि छात्र स्टेप-बाय-स्टेप निर्देशों का पालन करते हुए आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
इस बार री-इवैल्युएशन प्रक्रिया ऐसे समय शुरू हुई है जब CBSE का नया On Screen Marking (OSM) सिस्टम लगातार चर्चा में है. बोर्ड ने पहली बार बड़े पैमाने पर डिजिटल चेकिंग सिस्टम लागू किया था जिसमें परीक्षक छात्रों की स्कैन की गई उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कर रहे थे.रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कई छात्रों ने मूल्यांकन को लेकर सवाल उठाए. कुछ छात्रों ने कम अंक मिलने की शिकायत की तो कुछ ने स्कैन कॉपी में गड़बड़ी, धुंधली तस्वीरें और उत्तरों के सही मूल्यांकन न होने जैसे आरोप लगाए. इसके बाद री-इवैल्युएशन प्रक्रिया को लेकर छात्रों की उत्सुकता और बढ़ गई थी.इसके लिए लगभग 4 लाख से अधिक आवेदन आए.
OSM विवाद और छात्रों की शिकायतों के बीच CBSE ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं की फीस में भी बड़ी कटौती की है.अब प्रति विषय स्कैन कॉपी 100 रुपये, मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति विषय 100 रुपये और री-इवैल्युएशन प्रति प्रश्न 25 रुपये की फीस निर्धारित की गई है.इससे पहले स्कैन कॉपी के लिए 700 रुपये,मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 500 रुपये और री-इवैल्युएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न की फीस लगती थी अब इसे घटा दिया गया है.यानी बोर्ड ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए शुल्क में भारी कमी की है.
CBSE ने यह भी घोषणा की है कि यदि री-इवैल्युएशन के बाद किसी छात्र के अंक बढ़ते हैं तो उससे ली गई री-इवैल्युएशन फीस वापस कर दी जाएगी.
री-इवैल्युएशन के आवेदन के लिए सबसे पहले छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी प्राप्त करें.स्कैन कॉपी को ध्यान से जांचें और देखें कि कहीं कोई उत्तर छूटा तो नहीं है जोड़ में गलती तो नहीं है कोई पेज गायब तो नहीं है या मूल्यांकन में कोई गलती तो नहीं हुई है.अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखाई देती है तो मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करें. यदि किसी विशेष प्रश्न में अंक कम दिए गए हैं या मूल्यांकन सही नहीं हुआ है, तो उस प्रश्न के लिए री-इवैल्युएशन का आवेदन करें.
