Share Market : शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 23,415
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में अनिश्चितता के कारण भारतीय शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ खुला। नकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में ही बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 142.11 अंक गिरकर 74,507.73 पर खुला। एनएसई निफ्टी 50 भी 67.6 अंक गिरकर 23,415.95 पर खुला। सेंसेक्स 782.10 अंकों की गिरावट के साथ 73,867.74 पर पहुंच गया। निफ्टी 50 में 205.05 अंकों की गिरावट आई और यह 23,278.50 पर कारोबार कर रहा था।
व्यापक बाजार में, निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स भी गिरे। निफ्टी मिडकैप में 0.85 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप में 0.58 फीसदी की गिरावट देखी गई। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 15 पैसे कमजोर होकर 95.47 पर खुला। मंगलवार को यह 95.27 पर बंद हुआ था।
