Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, चांदी ₹1500 गिरी, जानें भाव
घरेलू कमोडिटी बाजार में बुधवार, 3 जून को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। ग्लोबल मार्केट में कमजोर रुख रहा, जिससे यह तेजी सीमित रही। अमेरिका-ईरान तनाव के कारण महंगाई बढ़ने का खतरा और ब्याज दरें ऊंची रहने की आशंका से निवेशक सोने-चांदी से थोड़ी दूरी बना रहे हैं। शुरुआती कारोबार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 0.06 प्रतिशत बढ़कर 1,59,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। लेकिन कुछ देर बाद यह लाल निशान में चला गया। वहीं, शुरुआत कारोबार में ही चांदी 0.01 प्रतिशत कमजोर होकर 2,66,668 रुपये प्रति किलो पर खुली। सुबह 11 बजे अगस्त की कॉन्ट्रैक्ट डिलीवरी वाला सोना 261 रुपये या 0.16% कमजोर होकर 159085 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी 1444 रुपये या 0.54% लुढ़ककर 265263 के लेवल पर कामकाज कर रही थी।
