Share Market : शेयर बाजार में शुरुआती झटके, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 23,339
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों और पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के कारण हुई। विदेशी फंड की लगातार निकासी भी बाजार पर भारी पड़ी। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 229.69 अंक गिरकर 74,139.32 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 66.30 अंक की गिरावट के साथ 23,339 पर पहुंचा। हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच एक समय पर सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर भी कारोार करते दिखे। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील सबसे बड़े नुकसान में रहे। हालांकि, इटरनल, टाइटन, अदानी पोर्ट्स और टेक महिंद्रा के शेयरों में वृद्धि देखी गई। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 5,616.56 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची थी।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.97 फीसदी गिरकर 96.86 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक या 0.41 फीसदी गिरकर 74,346.17 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 77.95 अंक या 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 23,405.60 पर समाप्त हुआ था।
