Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव

देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग के असर से बुलियन मार्केट में हल्की नरमी और स्थिरता दोनों देखने को मिल रही है। आज भारत में 24 कैरेट सोना (Gold Price) करीब ₹1.55 से ₹1.59 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1.46 लाख के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1.19 लाख प्रति ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। अगर चांदी (Silver Price) की बात करें तो इसका भाव ₹2.75 लाख से ₹2.85 लाख प्रति किलो के बीच बना हुआ है। कुछ बाजारों में हल्की गिरावट के बाद अब कीमतें स्थिर नजर आ रही हैं।