Share Market : बाजार में बढ़त, सेंसेक्स 418 अंक चढ़ा, निफ्टी 23200 के पार पहुंचा
घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को बढ़त दिखी। प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक सोमवार की गिरावट के बाद बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 418.98 (0.56%) अंकों की बढ़त के साथ 73,943.24 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 123.85 (0.54%) अंकों की बढ़त के साथ 23,246.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब एक फीसदी की नरमी का निवेशकों के बीच सकारात्मक रुझान दिखा। इंडिगो और ट्रेंट जैसे शेयरों में करीब-करीब दो फीसदी की बढ़त दिखी। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे बढ़कर 95.41 पर पहुंच गया।
