Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें ताज़ा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला आज 10 जून को भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में आज सोने का भाव करीब 3.67 फीसदी टूटकर 4,180.31 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है। दूसरी तरफ चांदी में तो करीब 6.67 फीसदी की कमजोरी है और यह 63.75 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक Federal Reserve ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बनाए रख सकता है। इसकी वजह से सोने-चांदी में निवेशकों की दिलचस्पी घट रही है। घरेलू बाजार की बात करें तो आज 24 कैरेट वाले सोने का भाव 153170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹2,59,900 प्रति किलोग्राम पर है। MCX पर सोने का भाव 1.43 फीसदी लुढ़ककर 150270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। इसके अलावा चांदी में 1.40 फीसदी की गिरावट है और यह 135381 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।
