राजनांदगांव में पाताल भैरवी मंदिर के पास चार बसों में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
राजनांदगांव में पाताल भैरवी मंदिर के पास उस समय हड़कंप मच गया जब खड़ी चार बसों में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।
