FIFA World Cup 2026: दक्षिण कोरिया ने चेक रिपब्लिक को 2-1 से हराया, ह्वांग इन-बॉम और ओह ह्योन-ग्यू ने दागे निर्णायक गोल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा मुकाबला दक्षिण कोरिया और चेक गणराज्य (South Korea vs Czechia) के बीच गुआडालाजारा स्टेडियम में खेला गया. जहां कांटे की टक्कर में दक्षिण कोरिया की टीम 2-1 से बाजी मारने में कामयाब रही. मैच की रोमांचकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा जकता है कि दोनों टीमों की तरफ से पहले हाफ में कोई गोल देखने को नहीं मिला. मगर दूसरे हाफ में दोनों ही टीमें ने लय पकड़ी और आक्रामक खेल का मुआयना करवाया. मैच के दौरान पहला गोल चेक रिपब्लिक की तरफ से देखने को मिला. मगर उसके बाद जब कोरिया ने गोल दागने शुरू किए तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.

दक्षिण कोरिया की तरफ से जो गोल देखने को मिले. वह दोनों गोल ह्वांग इन-बॉम और ओह ह्योन-ग्यू की तरफ से देखने को मिले. 67वें मिनट में पहले ह्वांग इन-बॉम ने व्यक्तिगत तौर पर शानदार खेल दिखाते हुए दो रक्षकों को मात देकर गोल किया.

बॉम के पश्चात 80वें मिनट में ओह ह्योन-ग्यू ने निर्णायक गोल दागा. जिन्हें ह्वांग ने दाएं छोर से बेहतरीन क्रॉस दिया था. इस तरह अपने पहले मुकाबले मैच में दक्षिण कोरिया की टीम बाजी मारने में कामयाब रही और तीन महत्वपूर्ण अंक जुटाए.

चेक गणराज्य की तरफ से एकमात्र गोल लादिस्लाव क्रेची की तरफ से देखने को मिला. जिन्होंने 59वें मिनट में शानदार हेडर से बॉल को नेट तक पहुंचाया. मगर शुरुआती सफलता को टीम आगे भी जारी नहीं रख सकी. जिसकी वजह से उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा.