Australian Open 2026 में पीवी सिंधू का तूफानी खेल, सिर्फ 27 मिनट में जीत कर Semi Final में बनाई जगह

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की चेन सू यू को मात्र 27 मिनट तक चले एकतरफा मुकाबले में सीधे गेमों में 21-6, 21-9 से पराजित किया। सिंधू ने शुरुआत से ही मुकाबले पर अपना दबदबा बनाए रखा और आसानी से अंतिम चार में जगह पक्की कर ली।

सिंधू को दिसंबर 2024 में सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद से अपने अगले खिताब का इंतजार है। इससे पहले सिंधू ने प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन ईशारानी बरुआ को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। पुरूष युगल में भारत के हरिहरन अम्साकरूनन और एम आर अर्जुन क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपै के चेन चेंग कुआन और लियू कुआंग हेंग से 19 . 21, 9 . 16 से पिछड़ने के बाद बाहर हा गए।