फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज रोनाल्डो, मेसी के मैच, 24 साल बाद फ्रांस-सेनेगल में मुकाबला
फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज के मुकाबलों में दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। फ्रांस 24 साल बाद सेनेगल से भिड़ेगा। फ्रांस के स्टार और 2022 वर्ल्डकप में हैट्रिक लगाने वाले एम्बाप्पे से फैंस को काफी उम्मीदें होंगी। पिछला वर्ल्डकप जीतने वाली मेसी की अर्जेंटीना का मुकाबला अल्जीरिया से है। अल्जीरिया बराबरी की टीम तो नहीं है, लेकिन मैदान पर मेसी की मौजूदगी ही दर्शकों का रोमांच बढ़ाने के लिए काफी है। अमेरिका के ह्यूस्टन में खेले जाने वाले मैच पर सबकी नजरें होंगी। कैप्टन क्रिश्चियानो रोनाल्ड की अगुआई में पुर्तगाल कांगो पर जीत के साथ वर्ल्डकप की शुरुआत करना चाहेगी।
फ्रांस-सेनेगल का मुकाबला भारतीय टाइम के हिसाब से रात 12.30 बजे से न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी में शुरू होगा। इराक और नॉर्वे के बीच रात 3:30 बजे से मैच बोस्टन स्टेडियम में होगा। अर्जेंटीना सुबह 6:30 बजे कंसास सिटी स्टेडियम में अल्जीरिया के खिलाफ खेलेगी।
ऑस्ट्रिया और जॉर्डन सुबह 9:30 बजे सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में भिड़ेंगे। वहीं पुर्तगाल और डीआर कांगो के बीच मुकाबला रात 10:30 बजे ह्यूस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।
ग्रुप-I में शामिल फ्रांस और सेनेगल के बीच यह दूसरा वर्ल्ड कप मुकाबला होगा। दोनों टीमें आखिरी बार 2002 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहां टूर्नामेंट में डेब्यू कर रही सेनेगल ने मौजूदा चैंपियन फ्रांस को 1-0 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
फ्रांस की टीम स्टार फॉरवर्ड किलियन एम्बाप्पे के दम पर जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगी। दूसरी ओर सेनेगल की उम्मीदें अनुभवी स्ट्राइकर सादियो माने पर टिकी होंगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:
फ्रांस: माइग्नन, कुंडे, कोनाते, सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, राबियो, ओलिसे, डेम्बेले, एम्बाप्पे, थुराम।
सेनेगल: मेंडी, मेंडी, कुलिबाली, नियाखाते, जैकोब्स, गुएये, लामिन कामारा, पापे सार, इस्माइला सार, माने, निकोलस जैक्सन।
ग्रुप-I में शामिल इराक और नॉर्वे पहली बार किसी इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे। 1998 के बाद वर्ल्ड कप में लौटी नॉर्वे की टीम अपने स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड के दम पर जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं इराक ने प्लेऑफ के जरिए वर्ल्ड कप में जगह बनाई है और वह उलटफेर की उम्मीद के साथ मैदान पर उतरेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग इलेवन:
इराक: जलाल हसन, हुसैन अली, रेबिन सुलाका, जायद तहसीन, मर्चास डोस्की, जिदान इकबाल, अमीर अल अम्मारी, इब्राहिम बायेश, अली जासिम, अयमेन हुसैन, अली अल हमादी।
नॉर्वे: नायलैंड, रायर्सन, अयेर, ओस्टिगार्ड, ब्योर्कान, बर्गे, ओडेगार्ड, ऑर्सनेस, नुसा, सोरलोथ, हालैंड।
