Share Market : सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे, आईटी शेयरों में बिकवाली
गुरुवार की मजबूती के बाद, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद खराब रही है। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली है, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी बुरी तरह धड़ाम हो गए हैं। हालांकि, अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों और डॉलर के मुकाबले मजबूत होते रुपये से विश्लेषकों को आगे बाजार में रिकवरी की आशा है।
सुबह बाजार खुलते ही निवेशकों में निराशा छा गई। आईटी कंपनियों में भारी बिकवाली के चलते शुक्रवार को पांच दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट आई। एक्सेंचर की राजस्व वृद्धि के अनुमानों में कटौती के बाद यह नरमी देखी गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 786.58 अंक गिरकर 76,624.90 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 210.95 अंक गिरकर 23,959.80 पर पहुंच गया।
