Gold-Silver Price Crash: फिर गिरे सोने-चांदी के दाम, 24K गोल्ड ₹1.49 लाख के करीब फिसला
सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) और घरेलू बाजार (MCX) के दबाव के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतें नीचे आई हैं। जिससे ज्यादातर शहरों में कीमतों में गिरावट दर्ज किया गया। 24 कैरेट सोना करीब ₹1,49,000–₹1,50,000 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब ₹1,37,000 के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट सोना भी गिरावट के साथ लगभग ₹1.12- ₹1.14 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी के दाम में भी नरमी आई है। चांदी करीब ₹2.39 लाख से ₹2.42 लाख प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रही है।
