यहां कभी भी आ सकता है विनाशकारी भूकंप, फटेगी धरती और मचेगी तबाही
दुनिया के कई देशों ने हाल के दिनों में भूकंप के तेज झटकों का सामना किया है। कुछ दिन पहले ही फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ के तट के पास भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। 8 जनू को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी, तो वहीं 40 लापता हो गए थे। अब जापान और चीन में शक्तिशाली भूकंप आया है। जापान के होनशू द्वीप पर 6.0 और चीने के उत्तरी किंगहाई प्रांत में 6.1 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने विनाशकारी महाभूकंप आने और पृथ्वी पर तबाही मचाने की धमाके चेतावनी दी है। उन्होंने सलाह दी है कि इन खतरों से निपटने के लिए अभी से तैयारी करनी चाहिए।
वैज्ञानिकों ने अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य को लेकर यह चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि साउथ में सैन एंड्रियास-सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइनों पर पड़वे वाला दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका है। बीते करीब 1000 साल से इन लाइनों पर दबाव पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दोनों फॉल्ट्स आपस में टकराकर विनाशकारी भूकंप ला सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट लाइन के बीच स्थित लॉस एंजिल्स शहर धरती में समा जाएगा। यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई और यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के विशेषज्ञों इन लाइनों का अध्ययन किया है। यह अध्ययन फिजिक्स-बेस्ड मॉडल से की गई है। इसके तहत 1000 ईस्वी (CE) से साल 2026 तक इन लाइनों पर पड़ने वाले दबाव को पकड़ा गया है। इसमें खुलासा हुआ कि लॉस एंजेलिस और रिवरसाइड शहरों की जमीन के नीचे लावा धधक रहा है। इसकी वजह से धरती गर्म हो रही और दबाव बढ़ता जा रहा है।
वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर होने वाली हलचलों और टेक्टोनिक प्लेटों के दबाव को समझने के लिए शोध किया है, जिसमें उन्होंने कंप्यूटर की मदद ली है। अध्ययन में जानकारी सामने आई है कि सैन एंड्रियास फॉल्ट के मोजावे साउथ इलाके में दबाव बढ़कर 2.8 मेगापास्कल तक पहुंच चुका है। सैन जैसिंटो फॉल्ट की बरनार्डिनो स्ट्रैंड पर और ज्यादा 3.6 मेगापास्कल (MPa) का दबाव दर्ज किया गया है। अगर यह बढ़ता है, तो धरती फट सकती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि दोनों फॉल्ट लाइनों पर पड़ रहा है दबाव अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है, जिससे संकेत मिलता है कि धरती के नीचे की चट्टानें सहनशीलता की आखिरी सीमा पर हैं। उन्होंने बताया कि काजोन पास के करीब महाभूकंप का संभावित केंद्र हो सकता है। इस स्थान पर सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो फॉल्ट्स बेहद पास स्थित हैं। इस स्थान को फॉल्ट लाइनों का मेन जंक्शन या संपर्क बिंदु कहा जा सकता है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि काजोन पास के नीचे दोनों फॉल्ट लाइनें को आपस में जुड़ाव है। उनका कहना है कि एक फॉल्ट पर भूकंप आता है, तो उससे दूसरी फॉल्ट लाइन भी कापेंगी। इसकी वजह से अभी तक के इतिहास का सबसे बड़ा और विनाशकारी भूकंप आएगा। उन्होंने बताया कि इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8 हो सकती है। इसके कारण साउथ कैलिफोर्निया के बहुत बड़े इलाके में भारी तबाही मच सकती है।
