Share Market : सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 57.43 अंक, निफ्टी 24,071 पर
मंगलवार की सुबह भारतीय शेयर बाजार के लिए थोड़ी सुस्त और चुनौतीपूर्ण रही। शुरुआती कारोबार में ही बाजार अपनी बढ़त खोते हुए लाल निशान में फिसल गया।मंगलवार को शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में सुस्ती छाई रही, क्योंकि हालिया तेजी के बाद निवेशक बाजार से दूर रहे। एशियाई बाजारों में कमजोर रुझानों और विदेशी निधियों की नई निकासी के कारण भी शुरुआती कारोबार के दौरान शेयरों में सुस्ती दिखी। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 57.43 अंक गिरकर 77,061.94 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 31.6 अंक गिरकर 24,071.30 पर पहुंच गया। हालांकि, बाद में दोनों बेंचमार्क सूचकांक मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बीएसई का बेंचमार्क सूचकांक 29.75 अंक बढ़कर 77,123.82 पर और निफ्टी सूचकांक 20.80 अंक बढ़कर 24,123.65 पर कारोबार कर रहा था।
