Gold-Silver Price Crash: फिर लुढ़की सोने-चांदी की कीमत, 2 हफ्ते के निचले स्तर पर गोल्ड

सर्राफा बाजार में आज बड़ी हलचल देखने को मिली, जहां सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्ट्रीय संकेतों के दबाव में सोना करीब दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ चुकी है। मजबूत डॉलर और अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की वजह से कीमती धातुओं की मांग कमजोर पड़ी है। आज यानी 24 जूने को कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट का रुख बना रहा, जबकि चांदी भी फिसलकर नीचे आ गई। घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के दाम नरम पड़े हैं, जहां 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में कमी आई है। ऐसे में भारत में 24 कैरेट सोने का दाम ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का दाम ₹1.32 लाख प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। अगर चांदी की बात करें तो चांदी 2.25 लाख प्रति 1 किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।