Share Market : सेंसेक्स 400 अंक उछला, निफ्टी 24,100 के पार
पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के बाद भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार की सुबह एक बार फिर खरीदारी दिखी। निवेशकों के बीच कच्चे तेल की गिरती कीमतों ने बाजार के सेंटीमेंट में नया जोश भर दिया है। ओपनिंग बेल के साथ ही बाजार में मजबूत तेजी का रुझान दिखा। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 367.18 अंक यानी 0.47% की बढ़त के साथ 77,358.40 के स्तर पर खुला। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 104.75 अंक (0.44%) की छलांग लगाते हुए 24,126.40 के स्तर पर पहुंच गया। कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स में 400 अंकों से ज्यादा का उछाल देखा गया। शुरुआती कारोबार में दिग्गज आईटी कंपनी एचसीएल टेक और एविएशन सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंडिगो के शेयरों में 2-2 प्रतिशत की शानदार तेजी दर्ज की गई।
