Gold Silver Rate Today : सोना चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें भाव

सोने चांदी की कीमतों में आज यानि 26 जून 2026 को कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी या गिरावट? कल बाजार में काफी उतार चढ़ाव बना रहा। इसके बाद आज निवेशक यह सवाल कर सकते हैं। वैसे तो कल कॉमेक्स और MCX पर सोने चांदी की सुबह गिरावट के साथ शुरुआत होने के बाद कारोबार का अंत तेजी के साथ हुआ। लेकिन आज सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार में कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मुहर्रम होने के कारण आज एमसीएक्स पर सुबह के सेशन में कारोबार नहीं होगा। कॉमेक्स पर आज सुबह 7.30 बजे तक गोल्ड रेट 4,000 डॉलर प्रति औन्स के पार ही था, जो कल नीचे आ गए थे।

आज मुहर्रम के कारण सुबह के शेयर में MCX पर ट्रेडिंग बंद है। 25 जून को घरेलू कमोडिटी बाजार पर सोने चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआत गिरावट के साथ और क्लोजिंग तेजी के साथ हुई। कल सोने का भाव 1,43,200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,20,940 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ। इसके पहले की गिरावट को देखकर ऐसा लग रहा था कि चांदी 200000 रुपये के नीचे आ जाएगी।