Share Market : शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स गिरा, निफ्टी 24000 के करीब

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते की शुरुआत बेहद शांत और मिले-जुले रुझानों के साथ हुई है। सोमवार की सुबह शुरुआती बढ़त के बाद सेंसेक्स लाल निशान पर करोबार करता दिखा, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी हरे निशान में रहकर अपने अहम 24,000 के स्तर को बचाने में कामयाब रहा। इस ‘म्यूटेड’ यानी सुस्त शुरुआत के पीछे वैश्विक स्तर पर बढ़ रहे भू-राजनीतिक तनाव को मुख्य कारण माना जा रहा है। आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि सोमवार की सुबह बाजार में क्या हलचल रही और आगे के लिए एक्सपर्ट्स बाजार की चाल को लेकर क्या अनुमान लगा रहे हैं।

सोमवार सुबह शुरुआती तेजी के बाद बाजार में सुस्ती देखने को मिली। सेंसेक्स 47.96 अंकों (0.06%) की मामूली गिरावट के साथ 77,052.51 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी इंडेक्स ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी 13.55 अंकों (0.06%) की हल्की बढ़त के साथ 24,069.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।इस सुस्त और उतार-चढ़ाव भरे माहौल के बीच, ‘इटरनल’ और ‘ट्रेंट’ के शेयर बाजार में टॉप गेनर्स (सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाले) की लिस्ट में सबसे ऊपर रहे।