Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट, जानें ताज़ा भाव

सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट दर्ज हुई। जो अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई। वैश्विक बाजार कॉमेक्स पर गोल्ड में 0.36 फीसदी की गिरावट आई और कीमत 14.60 डॉलर टूटकर 4081 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 1.15 फीसदी से ज्यादा टूट गई और 58 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करने लगी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना-चांदी मामूली गिरावट के साथ ओपन हुआ। खबर लिखे जाने तक अगस्त डिलीवरी वाला सोना 630 रुपए की गिरावट के साथ 1,43,532 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,44,180 रुपए और लो लेवल 1,43,454 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 1,44,162 रुपए था।

वहीं चांदी 440 रुपए टूटकर 2,23,912 रुपए प्रति किलोग्राम पर ओपन हुई और खबर लिखे जाने तक यह 2,23,055 रुपए पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,24,248 रुपए और लो लेवल 2,22,641 रुपए रहा। जबकि पिछला क्लोज 2,23,472 रुपए रहा।