Gold Silver Price Today : हफ्ते के दूसरे दिन कितना फिसला सोना, जानें ताज़ा भाव
जून महीने के आखिरी दिन और हफ्त के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार, 30 जून को सोने-चांदी में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई। इंटरनेशनल मार्केट(Comex) में गोल्ड में 1.29 % की गिरावट आई और कीमत 52.10 डॉलर टूटकर 3990 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी 1.55 % से ज्यादा टूट गई। वहीं घरेलू बाजार यानी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो यहां पर भी सोना-चांदी गिरावट के साथ ओपन हुआ। MCX पर सोना करीब 1564 रुपए गिरकर 1,40,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी में 1546 रुपए की गिरावट के साथ 2,20,247 रुपए पर कारोबार करती दिखी।
देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली और मुंबई में 24 कैरेट सोना करीब ₹1.41 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹1.29 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब बना हुआ है। वहीं चांदी की कीमत भी दबाव में है और यह लगभग ₹2.22 लाख से ₹2.20 लाख प्रति किलो के बीच बनी हुई है, जो हाल के दिनों में आई गिरावट को दिखाती है।
