Share Market : बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, ईरान-अमेरिका शांति वार्ता से सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में बढ़त का सिलसिला जारी रहा, जिससे निवेशकों में उत्साह का माहौल है। ईरान और अमेरिका के बीच चल रही शांति वार्ता के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी ने घरेलू बाजार को बड़ी राहत दी है। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 377.40 अंक चढ़कर 77,269.54 पर पहुंच गया। निफ्टी 106.70 अंक बढ़कर 24,113.25 पर पहुंच गया। वहीं, दूसरी ओर विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपये ने भी शानदार मजबूती दिखाई और शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे सुधरकर 94.90 के स्तर पर पहुंच गया।
