वेलकम टू द जंगल’ पर पहले दिन बरसा पैसा ही पैसा! 200 करोड़ के बजट में छप्परफाड़ की कमाई
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार एक बार फिर ऑडियंस को हंसाने और एंटरटेन करने के लिए सिनेमाघरों में लौट चुके हैं. इस बार वो अपनी मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘वेलकम’ का तीसरा पार्ट ‘वेलकम टू द जंगल’ लेकर आए हैं. ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से बहुत ज्यादा क्रेज और एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी. अब आखिरकार ये फिल्म थियेटरों में रिलीज हो चुकी है और ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन कर रही है, जिसको काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है.
इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच जो माहौल बना हुआ था, वो रिलीज के साथ ही सच साबित होता दिख रहा है. फिल्म को देखने के लिए थियेटरों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ इस फिल्म की ही बात हो रही है. लोग इस फिल्म को देखने के बाद सोशल मीडिया पर अपने-अपने रिएक्शन भी शेयर कर रहे हैं. फिल्म के कुछ मजेदार सीन्स और डायलॉग्स अभी से ही इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल होने लगे हैं. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है.
इस फिल्म के देशभर में करीब 10,487 शोज लगे थे. एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म ने पहले ही काफी मोटी कमाई कर ली थी. अगर इसके ओपनिंग डे के आंकड़ों की बात करें तो अक्षय कुमार की इस मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 15 करोड़ के साथ अपना खाता खोला. इस दमदार ओपनिंग के साथ फिल्म ने इस साल रिलीज हुई दो बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने ‘कॉकटेल 2’ की 14.10 करोड़ और ‘भूत बंगला’ की लगभग 17.9 करोड़ की कमाई को पीछे छोड़ दिया है.
इस शानदार आंकड़े के साथ ही ये फिल्म साल 2026 की टॉप 3 सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. अगर फिल्म के पेड प्रिव्यू कलेक्शन की बात करें तो इसने वहां भी करीब 3.75 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस किया था. इस शुरुआती प्रिव्यू कमाई को मिलाकर ‘वेलकम टू द जंगल’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 18.75 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है. वहीं, अगर फिल्म के ग्रॉस कलेक्शन पर नजर डालें तो वो आंकड़ा अब 20 करोड़ रुपये के पार चला गया है, जो कि वाकई एक बड़ी बात है.
ये फिल्म करीब 180 से 200 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनकर तैयार हुई है. फिल्म को नॉन-वीकेंड यानी शुक्रवार को रिलीज किया गया था, इसके बावजूद फिल्म ने जैसी कमाई की है, उसे देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं. अब उम्मीद जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार को वीकेंड होने की वजह से फिल्म की कमाई में और भी बड़ा उछाल देखने को मिलेगा और ये बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी. ‘वेलकम टू द जंगल’ की कहानी एक फुल ऑन कॉमेडी और एक्शन से भरपूर पैकेज है. जिसमें एक साथ 34 बड़े कलाकारों ने खूब रंग जमाया है.
