दिल्ली में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: वजीराबाद में बाइक सवार बदमाशों ने ₹37.50 लाख लूटे
दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दिनदहाड़े बाइक पर सवार 3 बदमाशों ने करीबन 37 लाख 50 हजार रुपये की बड़ी लूट को अंजाम दिया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूत्रो के अनुसार, दिल्ली वजीराबाद इलाके में एक (एम.जी) एडवाइटाइजिंग सर्विस का कर्मचारी कैश लेकर कहीं जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए बैठे तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया, जहां बदमाशों ने पलक झपकते ही लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई, जहां पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का मुआयना कर बदमाशों की पहचान करने में जुट गई है। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान हो सकें, बता दें कि राजधानी दिल्ली शहर में आम लोगों पर बदमाशों का कहर लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली पुलिस का खौफ बदमाशों के जहन से निकल चुका है, जिसके चलते खुलेआम सड़को पर बीचो-बीच बदमाश लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। हालाकि दिल्ली पुलिस बदमाशों के साथ मुठभेड़ कर उनकी कमर तोड़ने में लगी हुई है। आए-दिल्ली शहर में पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कस उनके अरमानों पर पानी फेर रही है, लेकिन फिर भी बदमाशों पुलिस को चकमा देकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
