साड़ी से हाथ-पैर बांधकर 3 युवकों ने किया गैंगरेप, वारदात के बाद पीड़िता के ऊपर पेशाब की

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना शनिवार रात की है। 3 आरोपियों ने एक महिला को बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपियों ने उसके ऊपर पेशाब किया है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवकों ने उसे सड़क से जबरन उठा लिया और सड़क किनारे खेत में ले जाकर साड़ी से उसका हाथ-पैर और मुंह बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंची और लोगों ने डायल-112 को सूचना दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली है, क्योंकि तीनों पीड़िता के ही गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और रविवार को तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला रघुनानगर थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता की उम्र 48 साल है। पीड़िता ने बताया कि उसने अपने खेत की जुताई करवाई थी। खेत जुतवाई का पैसा ट्रैक्टर मालिक को देकर पैदल लौट रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में तीन युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया और खेत में ले जाकर उसके हाथ-पैर उसकी साड़ी से बांध दिए। उसके बैद गैंगरेप किया। यह भी आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला के साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया।

आरोप है कि युवकों गैंगरेप के बाद महिला पर पेशाब कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में महिला ने तीनों आरोपियों की पहचान कर ली। बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि महिला के साथ तीन युवकों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों की उम्र 20 से 25 साल है। तीनों के खिलाफ गैंगरेप और संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।