Share Market : शेयर बाजार में सुस्ती, वैश्विक तनाव व महंगे क्रूड ने सेंसेक्स-निफ्टी पर बढ़ाया दबाव
पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत फ्लैट रही है। आज सुबह सेंसेक्स और निफ्टी में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। वैश्विक संकेतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली के कारण विशेषज्ञ बाजार के सीमित दायरे में रहने की उम्मीद जता रहे हैं। कॉरपोरेट नतीजों के सीजन के बीच चुनिंदा शेयरों में तेज एक्शन देखने को मिल सकता है।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 58.89 अंक गिरकर 77,649.63 पर आ गया। पचास शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 22.45 अंक फिसलकर 24,216.05 पर पहुंच गया।
