मॉनसून सत्र का दूसरा दिन भी हंगामे की भेंट चढ़ा, दोनों सदनों में नहीं चल सकी कार्यवाही
संसद का मॉनसून सत्र चल रहा है. मॉनसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ गई थी. दूसरे दिन की कार्यवाही का भी हंगामेदार आगाज हुआ है. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों की कार्यवाही कल यानी 22 जुलाई, बुधवार को दिन में 11 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है. दोनों सदनों में दो बजे कार्यवाही दोबारा शुरू हुई, तब भी हंगामा जारी रहा. चेयर से बार-बार कार्यवाही चलने देने की अपील के बावजूद विपक्षी सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. हंगामे के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.
