वारी ला दर्रे पर बर्फबारी ने बदला लद्दाख का नजारा

बारिश के मौसम में घूमने का अपना एक अलग मजा होता है, इस मौसम में शिमला-मनाली की बजाय आप लद्दाख की ट्रिप भी कर सकते हैं. लद्दाख का नाम सुनते ही लोगों के मन में ऊंचे पहाड़, बर्फीली चोटियां, नीली झीलें और खूबसूरत घाटियां घूमने लगती हैं. हर साल हजारों पर्यटक लेह, पैंगोंग झील और नुब्रा वैली जैसी मशहूर जगहों पर घूमने पहुंचते हैं. हाल ही में वारी ला दर्रे पर हुई बर्फबारी ने एक बार फिर लद्दाख की खूबसूरती को और बढ़ा दिया है.

लद्दाख के सबसे खूबसूरत और अनोखे गांवों में से एक नुब्रा वैली में बसा तुरतुक गांव है. यहां की संस्कृति और वास्तुकला लद्दाख के बाकी हिस्सों से काफी अलग नजर आती है. गांव में घूमते हुए आपको पत्थर से बने पुराने घर, हरे-भरे खेत और खूबसूरत पहाड़ी नजारे देखने को मिलेंगे. तुरतुक की खास बात यह है कि यहां का वातावरण बेहद शांत है. यहां घूमते हुए आपको ऐसा महसूस होगा जैसे आप किसी पुराने समय की खूबसूरत दुनिया में आ गए हों.

उमलिंग ला की यात्रा अपने आप में काफी शानदार और एडवेंचर से भरपूर है. दुनिया के सबसे ऊंचे मोटरेबल पास के आसपास के छोटे-छोटे गांवों में आपको लद्दाख का बेहद शांत और नेचुरल ब्यूटी देखने को मिलती है. यहां की ट्रिप के दौरान ऊंचे पहाड़, सुनसान सड़कें और बदलता मौसम आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस देते हैं. हालांकि, इतनी ऊंचाई पर जाने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.