दिल्ली छात्रों के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर! मुंबई को मिला ये रैंक

ग्लोबल हायर एजुकेशन एनालिस्ट (QS) ने बेस्ट स्टूडेंट सिटी 2027 की रैंक जारी की है. विदेश में पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए ये रैंक बहुत मायने रखती है. इस साल भी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल दुनिया का सर्वश्रेष्ठ छात्र शहर बना है. इस लिस्ट में भारत के भी कई शहरों को शामिल किया गया है. जहां एक तरफ मुंबई की रैंकिंग में सुधार देखा गया है, तो वहीं दिल्ली को छात्रों के लिए सबसे किफायती शहर के तौर पर लिस्ट किया गया है. इस रैंकिंग में दुनियाभर के 150 शहरों का मूल्यांकन 6 पैमानों पर किया गया है.

QS बेस्ट स्टूडेंट सिटी 2027 रैंकिंग में मुंबई की ग्लोबली रैंक 91 हासिल की है. इस रैंकिंग के साथ मुंबई इंडिया में पहले स्थान पर है. वहीं, क्यूएस स्टूडेंट सिटी 2026 में मुंबई की ग्लोबल रैंकिंग 98 थी. इस तरह से समझें तो पिछले साल की तुलना में 7 रैंकिंग का सुधार मुंबई की रैंक में दर्ज किया गया है. इस साल मुंबई को कुल 61.8 स्कोर मिला है, जो दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई से आगे है.

इस रैंकिंग में दिल्ली को दुनिया का सबसे किफायती शहर घोषित किया गया है. मसल, छात्रों के लिए राजधानी सबसे सस्ता शहर है. इस रैंकिंग में 99 है, जो मुंबई से पीछे है. हालांकि, दिल्ली ने भी अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. दिल्ली को कुल 60.3 स्कोर के मिला है. पिछले साल की तुलना में दिल्ली की रैंकिंग में 5 रैंक का सुधार हुआ है. पिछले साल दिल्ली की रैंक 104 थी. QS बेस्ट स्टूडेंट सिटी 2027 रैंकिंग में छात्रों के लिए दिल्ली को दुनिया का सबसे सस्ता शहर बताया गया है. इसका कारण भी रिपोर्ट में बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में इंटरनेशनल छात्रों की औसत फीस करीब 2700 अमेरिकी डॉलर प्रतिवर्ष है. यही कारण जो दिल्ली को स्टूडेंट्स के लिए दुनिया का सबसे सस्ता शहर बनाता है.

चेन्नई और बेंगलुरु का नाम भी है शामिल

QS बेस्ट स्टूडेंट सिटी 2027 रैंकिंग में मुंबई और दिल्ली के साथ ही चेन्नई और बेंगलुरु को भी लिस्ट में शामिल किया गया है. हालांकि, चेन्नई और बेंगलुर की रैंकिंग में गिरावट दर्ज की गई है. चेन्नई की रैंकिंग 123 है, जिसमें 5 रैंक की गिरावट देखी गई है, वहीं बैंगलुरु की रैंकिंग 114 है, जिसमें 6 रैंक की गिरावट दर्ज की गई है.

कौन से हैं टॉप 10 में शामिल

सियोल (दक्षिण कोरिया)
टोक्यो (जापान)
लंदन (यूनाइटेड किंगडम)
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया)
म्यूनिख (जर्मनी) – संयुक्त
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) – संयुक्त
पेरिस (फ्रांस)
बर्लिन (जर्मनी)
वियना (ऑस्ट्रिया)
ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)

भारत के ये शहर शामिल

मुंबई- रैंक 91
दिल्ली- रैंक 99
बेंगलुरु- रैंक 114
चेन्नई- रैंक 123

किन आधारों पर तय होती है रैंकिंग?

विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता
नियोक्ताओं के बीच प्रतिष्ठा और रोजगार के अवसर
पढ़ाई और रहने का खर्च
छात्र विविधता
छात्रों का अनुभव