CG SET Notification 2026: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदावर सरकारी बनना चाहते हैं। वे CG SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उत्तीसगढ़ सीईटी-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई से शुरू हो गई है। परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 18 से 20 अगस्त तक का मौका दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 04 अक्टूबर, 2026 को आयोजित कराई जाएगी। परीक्षा में दो पेपर होंगे। पेपर-1 सुबह 10 बजे से लेकर 11.15 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2 बजे से लेकर 4.15 बजे तक संचालित की जाएगी। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल और दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंकन नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 200 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करना जरूरी है।
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET-26) के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। यहां उम्मीदवारों की सहायता के लिए आवेदन करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर ONLINE APPLICATION सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद CG SET 2026 Online Form लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करने के बाद लॉगिन प्रक्रिया को पूरा करें।
अब मांगी गई सभी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
