12 साल के प्यार की 12 मिनट में बजा दी 12, सड़क पर पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, हुई मारा-मारी!
इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में बीच सड़क पर उस वक्त माहौल खराब हो गया, जब पति ने 12 साल पुरानी शादी के बाद अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ घूमते रंगे हाथों पकड़ लिया. इसके बाद सड़क पर ही दोनों के बीच हाथापाई और जोरदार हंगामा शुरू हो गया.
पहले के जमाने में महिलाएं अपने रिश्तों को सहेज कर रखती थीं. लेकिन आजकल महिलाओं द्वारा रिश्तों में धोखेबाजी की खबरें बेहद आम हो गई हैं. कोई महिला अपने पति के पीठ पीछे प्रेमी से मिलने होटल चली जाती है, तो कोई हनीमून पर ही उसे मारने का प्लान बना लेती है. कई बार तो प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर कुटम-कुटाई भी हो जाती है. ऐसा ही एक हैरान करने वाला एक मामला इंदौर से सामने आया है, जहां 12 साल से साथ रह रही बीवी को उसके पति ने कथित प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया. जैसे ही पति ने अपनी पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा, उसके सब्र का बांध पूरी तरह टूट गया और देखते ही देखते सड़क पर ही हाई-वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया. 12 साल पुराने शादीशुदा रिश्ते में मिले इस धोखे से आग बबूला हुए पति ने सड़क पर ही पत्नी को बेल्ट से मारने लगता है, तो बीवी भी कॉलर पकड़ लेती है.
घटना का जो वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है, उसमें देखा जा सकता है कि नीली कमीज पहना पति गुस्से में पहले पत्नी को बेल्ट से पीटता है. इस दौरान पीली टी-शर्ट में महिला का प्रेमी घटना का वीडियो बनाने लगता है. लेकिन मौका मिलते ही पत्नी तुंरत अपने पति का कॉलर पकड़ लेती है. आस-पास लोग समझाने की कोशिश करते हैं. तभी पति भावुक हो जाता है और चिल्लाते हुए कह रहा है कि तूने मेरी हंसती-खेलती जिंदगी के 12 साल बर्बाद कर दिए. 12 साल तक जिस महिला को उसने पलकों पर बैठाकर रखा और जिसके साथ अपना परिवार बसाया, उसने पीठ पीछे किसी गैर-पुरुष के साथ अवैध संबंध बना लिए. पति का आरोप था कि वह लंबे समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नजर रख रहा था और आखिरकार उसने दोनों को रंगे हाथों पकड़ ही लिया.
पीड़ित पति चिल्ला-चिल्लाकर आसपास खड़े राहगीरों को अपनी दुखभरी दास्तान सुना रहा था और आरोपी प्रेमी को सबक सिखाने की जिद पर अड़ा हुआ था. दूसरी ओर, दृश्य में दिखाई दे रही सफेद टी-शर्ट पहनी पत्नी अपने पति से लगातार उलझ रही थी. साथ ही उसका कॉलर पकड़ रखा था कि कहीं उसके प्रेमी पर अटैक न कर दे. हालांकि, जब भी कोई बीच-बचाव के लिए आता, पति अपना दुखड़ा रोने लगता. उसने सरेआम कहा कि उसकी पत्नी पिछले काफी समय से उसे धोखे में रखकर इस व्यक्ति के साथ घूम रही थी. हालांकि, इस हाई-वोल्टेज ड्रामे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया है. विजय नगर थाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो पर संज्ञान लिया गया है. पुलिस की टीम इस बात की जांच कर रही है कि यह वीडियो इंदौर के किस स्थान का है और इसमें शामिल लोग कहां के निवासी हैं.
