Share Market : शेयर बाजार में बिकवाली; सेंसेक्स 235 अंक फिसला, निफ्टी 24600 के करीब पहुंचा

भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300 अंक से अधिक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी भी 24,600 के स्तर से नीचे फिसल गया। कच्चे तेल के दाम बढ़ने और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर नई चिंताओं ने निवेशकों की धारणा को कमजोर किया। ईरान के एक प्रस्ताव से बाजार में घबराहट फैल गई, जिसमें उसने रणनीतिक जलमार्ग से शत्रुतापूर्ण जहाजों की आवाजाही प्रतिबंधित करने की बात कही है।

सेंसेक्स 249.00 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 78,705.76 पर कारोबार करता दिखा। निफ्टी 35.00 अंक यानी 0.14 फीसदी नीचे 24,601.00 पर कारोबार कर रहा था। शुरुआती कारोबार में भारतीय प्रमुख सूचकांक 0.6 फीसदी तक फिसल गए थे। बाजार में यह गिरावट वैश्विक बाजारों के कमजोर संकेतों के बीच आई है। शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले छह पैसे गिरकर 95.28 पर आ गया।