छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 22 अधिकारियों और भारतीय वन सेवा (IFS) के एक अधिकारी की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।