Gold Silver Price Today: 1.60 लाख के पार हुआ सोना, तो चांदी हुई धड़ाम
पिछले कारोबारी सप्ताह में सोने और चांदी दोनों के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला था। ऐसे में आज 24 अगस्त को इंटरनेशनल मार्केट में सोने का दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है तो वहीं चांदी के दाम गिरे हैं। आइए बुलियन मार्केट के रेट पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट Comex पर सोने के दाम में तेजी आई है तो वहीं चांदी के दाम धड़ाम होते दिखे। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.25% तक चढ़ा और कीमत 4692.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी के दाम 0.91% तक गिर गए और कीमत 68.895 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार यानी बुलियन मार्केट में भी सोने के दाम चढ़ते दिखे तो चांदी के दाम तेजी से गिरे। MCX पर सोना (Gold Price) चढ़कर करीब ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) गिरे हैं। यह गिरकर ₹2.46 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 967 रुपए तक चढ़ा और ₹1,63,405 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं करीब सुबह 9 बजे चांदी 182 रुपए तक गिर गई और कीमत ₹2,46,415 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।
