Gold Silver Price Crash: सोना 5000 टूटा, चांदी 2 लाख पर आई

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श की हॉकिश स्पीच कमोडिटी मार्केट में हाहाकार मचा दिया। जिससे सोने की कीमतों में जुलाई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मई में चेयरमैन का पद संभालने के बाद अपनी पहली स्पीच में केविन वॉर्श ने महंगाई के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख अपनाया है। उनके इस बयान ने बाजार में ब्याज दरें बढ़ने की अटकलों को तेज कर दिया है, जिसका सीधा और निगेटिव असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है।
वॉर्श ने स्पष्ट कर दिया है कि महंगाई को किसी भी हाल में 2% के तय लक्ष्य तक वापस लाना उनका अटल इरादा है। उन्होंने जोर देकर कहा,

केविन वॉर्श के बयान के बाद डॉलर इंडेक्स में जबरदस्त उछाल आया। इसके झटके से ग्लोबल मार्केट में सोना 3.5% तक फिसल गया। कोमेक्स पर गोल्ड की कीमत 161 डॉलर टूटकर 4502 डॉलर प्रति औंस (भारतीय करेंसी के हिसाब से कीमत 4,941 रुपए गिरकर करीब 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम ) पर आ गिरी।

वहीं चांदी में 4.5% की भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत 3.12 डॉलर टूटकर 66.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। भारतीय करेंसी के हिसाब से चांदी 9,576 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हुई और कीमत करीब 2.03 लाख रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।