Gold Silver Price Today : सोना फ्लैट, चांदी में तेजी, सितंबर के पहले दिन क्या चल रहा भाव?
सितंबर के पहले दिन सोना फ्लैट ट्रेड कर रहा है जबकि चांदी की कीमत में तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में तेजी से सोने की कीमत को लेकर निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 200 रुपये की गिरावट आई लेकिन फिर यह फ्लैट हो गया। 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,54,304 रुपये पर खुला।
शुरुआती कारोबार में सोना 1,54,251 रुपये तक नीचे और 1,54,741 रुपये तक ऊपर गया। सुबह 9.20 बजे सोना 188 रुपये की तेजी के साथ 1,54,648 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 356 रुपये की तेजी के साथ 155840 रुपये पर था जबकि 5 फरवरी की डिलीवरी वाला सोना 95 रुपये नीचे 1,57,300 रुपये पर आ गया।
4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,40,121 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,40,425 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2,40,338 रुपये तक नीचे और 2,41,800 रुपये तक हाई गया। सुबह 9.28 बजे यह 1,530 रुपये की तेजी के साथ 2,41,651 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी 1,699 रुपये ऊपर 2,35,540 रुपये पर पहुंच गई।
हालांकि फिजिकल मार्केट में सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है जबकि चांदी की कीमत में गिरावट दिख रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 160 रुपये की तेजी के साथ 1,56,930 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाला सोना 150 रुपये ऊपर 1,43,850 रुपये पर है जबकि 18 कैरेट वाला सोना 120 रुपये की तेजी के साथ 1,17,700 रुपये पर पहुंच गया। चांदी 5,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,50,000 रुपये किलो पर आ गई।
