महाराष्ट्र सीमा पर बाघों के शिकार का मामला छत्तीसगढ़ ने सीबीआई को सौंपा
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने मंगलवार को रायपुर में बताया कि महाराष्ट्र सीमा पर बाघों के शिकार के मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया है। वन्यजीवों के शिकार के मामले में वन विभाग के जो अधिकारी संलिप्त थे, उनको बर्खास्त कर दिया गया है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमारी कोशिश है कि हमें मूल पर जाना है। विभाग ने बरसात में घरों को खंगालने की कोशिश की। इस पूरे मामले में और भी राज्य शामिल हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय गिरोह भी इसमें शामिल हो सकता है। सीबीआई इस पर कार्रवाई करेगी तो निश्चित तौर पर अच्छे परिणाम देखने मिलेंगे।
