CG सेना भर्ती: सिपाही फार्मा, तकनीकी नर्सिंग सहायक और अग्निवीर महिला सेना पुलिस के एडमिट कार्ड जारी
रायपुर। सेना भर्ती में शामिल उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने जानकारी दी है कि सेना में सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदों के लिए भर्ती का आयोजन इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर, मध्य प्रदेश में किया जाएगा।
ये उम्मीदवार लेंगे हिस्सा
सेना भर्ती कार्यालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों के कॉमन एंट्रेस एग्जाम में सफल हुए सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस उम्मीदवार हिस्सा लेंगे।
ये दस्तावेज अनिवार्य
सिपाही फार्मा, सिपाही तकनिकी नर्सिंग सहायक के लिए 12 अक्टूबर 2026 को प्रातः 3ः00 बजे तथा अग्निवीर महिला सेना पुलिस पदो के लिए 14 अक्टूबर 2026 को प्रातः 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है। रैली में भाग लेने वाली योग्य उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in और उनके ई-मेल पर भेज दिया गया है। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए एडमिट कार्ड व सभी कागज रैली अधिसूचना के अनुसार और साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल नंबर भी लेकर आना अनिवार्य है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण/जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय के अधिकाधिक व्हाट्सप चैनल/ Official Whatsapp Channel, ARO Raipur (Official channel) से जुड़े अथवा सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। व्हाट्सप चैनल से जुड़ने के लिए ( https://whatsapp.com/channel/0029VbDYBf65yD7ybzaLN3F) पर जाएं। भारतीय सेना में चयन पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर चयन होता है उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
