पुणे में जमीन बेचने पर दो बेटों ने मां-बाप को बीच सड़क डंडों के साथ पीटा, वीडियो देख आपका खून खौल जाएगा
महाराष्ट्र के पुणे जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपका भी खून खौल जाएगा। इस वीडियो दो युवक एक बुजुर्ग दंपति को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दंपति को पीटने वाले दोनों युवक उन्हीं के बेटे है। बताया जा रहा है कि माता-पिता ने एक जमीन को बेच दिया था। इस बात से दोनों बेटे नाराज थे। इसी के चलते दोनों ने अपने मां-बाप की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में सामने आया है कि यह घटना सोमवार की। लेकिन यह वीडियो बुधवार को सामने आया है। पीड़ित पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इंदापुर में रहने वाले 65 साल के किसान तुकाराम राउत ने पुलिस के मामले की शिकायत देते हुए बताया कि उनकी पत्नी बीमार है। वो अपनी बीमार पत्नी क साथ टहलने के लिए बाहर निकले थे। इस दौरान उनके दोनों बेटे कार में वहां पहुंच गए। दोनों ने उनको बेहरमी से पीटना शुरू कर दिया।
Two sons allegedly assaulted their elderly parents with wooden sticks in Indapur, Pune district, over a land dispute. A video of the shocking assault, which left the couple injured, has surfaced. Indapur police have registered a case against the sons. pic.twitter.com/tZ5Fcuu6IW
— Varad Bhatkhande | Journalist (@VaradBhatkhande) September 2, 2026
तुकाराम राउत ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां अंजना के नाम पर मौजूद जमीन बेच दी थी। इसी जमीन को लेकर उनके दोनों बेटे ने उनकी पिटाई की। इस हमले में तुकाराम को काफी चोटें आई हैं। तुकाराम पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर और उनकी पत्नी के हाथ और कमर में चोट लगी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि स्थानीय लोगों ने हम दोनों को बचाया और अस्पताल पहुंचाया। दोनों बेटों ने माता पिता को धमकी दी है कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
